10:40 PM

जिंदगी ज़िन्ददिल्ली का नाम है

इलाहबाद, के दम्पति श्री रवि अग्रवाल तथा श्री मति नीरा अग्रवाल को लखनऊ दूरदर्शन केन्द्र की कल्याणी टीम ने २९.११.०५ को किंग जॉर्ज मेडिकल विश्वविध्यालय के आर्ट सेंटर में एच आई वी संक्रमित पाया। श्री रवि अग्रवाल बहुत लंबे समय से बुखार से पीड़ित रहे और इलाज के बाद भी स्वस्थ नहीं हो पा रहे थे। एक दिन अचानक उनकी पत्नी श्री मति नीरा अग्रवाल ने लखनऊ दूरदर्शन केन्द्र से हर गुरुवार को प्रसारित होने वाला स्वास्थ्य पत्रिका कल्याणी कार्यक्रम देखा और अपने पति श्री रवि अग्रवाल का एच आई वी टेस्ट करवाया जिसमे उनके एच आई वी संक्रमित होने की पुष्टि हो गयी।
श्री रवि अग्रवाल से साक्षात्कार में पता चला कि लगभग ३ साल पूर्व एक दुर्घटना में उनका दायं पैर कि हड्डी ग्रस्त हो गयी थी जिसका आपरेशन हुआ था। डॉक्टर का कहना है कि शायद आपरेशन के दौरान उन्हें एच आई वी संक्रमण हो गया।
श्री रवि अग्रवाल जो एच आई वी संक्रमित हैं लंबे समय तक उनके संपर्क में रहने से उनकी पत्नी श्री मति नीरा अग्रवाल भी दुर्भाग्यवश एच आई वी संक्रमित हो गयी।
इलाहबाद के हार्ड वेयर व्यवसायी श्री रवि अग्रवाल और उनकी पत्नी श्री मति नीरा अग्रवाल दोनों आज दिल से कल्याणी कार्यक्रम को धन्यवाद देते हैं कि इस कार्यक्रम के कारण वे एच आई वी जैसी जानलेवा बीमारी के प्रति जागरूक हो पाये। श्री रवि अग्रवाल और श्री मति नीरा अग्रवाल दोनों किंग जॉर्ज मेडिकल विश्वविध्यालय के आर्ट सेंटर से अपना इलाज करा रहे हैं।

1 comments:

अनिल कान्त : said...

इस तरह के कार्यक्रम चलाना बहुत ही अच्छा और समाज सेवा का काम है जो लोगों को जागरूक करे और उनके स्वास्थ्य तथा जीवन को समय रहते बचा सकें.